आभानेरी में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन,खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह

आभानेरी:आभानेरी में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न
आभानेरी स्थित मोबाइल टावर के पास बनाए गए अस्थायी खेल मैदान में जारी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष अंजू सैनी रही मौजूद

मुख्य अतिथि भागीरथ फूल सेवा संस्थान की जिला अध्यक्ष अंजू सैनी रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ खेलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ कियाऔर सभी खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से खेलने की अपील की। साथ ही प्रतियोगिता के संचालन के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की।तीसरे दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बसवा ने जयपुर को 30 रन से हराया, दूसरे मैच में आभानेरी ने मुडघीश्या पर जीत दर्ज की, जबकि तीसरे मुकाबले में गोलाड़ा ने भांडारेज को मात देते हुए विजय प्राप्त की।

खेल मैदान में जुटी हजारों दर्शकों की भीड़ 

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य हुकमसिंह चाडका, भोलाराम बैरवा, सरपंच भगवान सहाय सैनी, पूर्व सरपंच रमेश सैनी, सरपंच पंकज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।प्रतियोगिता स्थल पर लगभग 150 बड़ी लाइटों की व्यवस्था की गई है, जिसके कारण खिलाड़ी देर रात तक शानदार खेल प्रदर्शन कर पा रहे हैं। मैच प्रतिदिन शाम 7 बजे से लेकर रात 2 बजे तक खेले जा रहे हैं। खेल मैदान में हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है।इस अवसर पर गोविंद खेड़ा, यूवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह महाणा, राजेंद्र सैनी, पंकज इंदौरिया सहित अनेक स्थानीय युवा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *