इंडियालाइवटीवी247।चर्चित हरियाणवी डांसर एक्ट्रेस का मामला अदालत में पहुंचा।दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी को उनके पति के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में बड़ी राहत देते हुए अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।
अदालत ने सख्त आदेश किया जारी
अदालत ने सख्त आदेश जारी करते हुए उनके पति को अगली सुनवाई की तारीख तक सपना चौधरी से किसी भी तरह का संपर्क करने या उनके निवास स्थान पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया है।यह फैसला ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट निधि सिंह की अदालत में सुनाया गया, जो सपना चौधरी की वकील प्रीति सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थीं। याचिका में सपना चौधरी ने अपनी जल्द ही रिलीज़ होने वाली फिल्म के प्रीमियर और अपनी निजी सुरक्षा के साथ-साथ प्रोफेशनल गतिविधियों में संभावित रुकावट की आशंका जताते हुए तत्काल राहत की मांग की थी।