आस्था:बांदीकुई में श्रीमद् भागवत कथा हेतु पीले चावल बांटकर दिया गया निमंत्रण
बांदीकुई।(इंडियालाइवटीवी) बांदीकुई में श्रीमद् भागवत कथा हेतु पीले चावल बांटकर दिया गया निमंत्रण। स्थानीय परशुराम धर्मशाला भाण्डेडा रोड पर 21 मई से शुरू होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के लिए आज बाजार क्षेत्र में पारंपरिक रीति से पीले चावल बांटकर आमंत्रण दिया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने लोगों को आगामी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने का आग्रह किया।
वृन्दावन से पधारे कलाकार रहेंगे मुख्य आकर्षण
पीले चावल पाठ कार्यक्रम के दौरान खेमचंद सोनी, अन्नू सोनी, विशाल सोनी, ऋतिक सोनी, अर्जुन सोनी अन्ना, विनायक सोनी और प्रतीक सोनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।समिति के अनुसार 21 मई को प्रातः 7:15 बजे कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। 28 मई को पूर्णाहुति हवन और भण्डारा आयोजित किया जाएगा। वृन्दावन से पधारे कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियों का भी मुख्य आकर्षण रहेगा।
