आस्था:त्रिवेणी धाम बांदीकुई की ओर से आज सीताराम-राधेश्याम भगवत राम-नाम संकीर्तन का होगा आयोजन
इंडियालाइवटीवी(बांदीकुई)।श्री श्री 1008 श्री इच्छा पूर्ण गुरुदेव भगवान श्री नारायण देवाचार्य जी महाराज, त्रिवेणी धाम शाहपुरा की असीम कृपा से संचालित श्री गुरुकृपा सत्संग मंडल, त्रिवेणी धाम बांदीकुई की ओर से आज सीताराम-राधेश्याम भगवत राम-नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संत भक्त गण होंगे शामिल
यह संकीर्तन कार्यक्रम गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1 बजे से शिक्षक कॉलोनी, भांड की गली, बसवा रोड, बांदीकुई स्थित स्थल पर आयोजित होगा|आयोजन जगमोहन मीणा (रिटायर्ड थानेदार) की ओर से किया जा रहा है।कार्यक्रम में संत-भक्तजन व स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि कलियुग में भगवत नाम संकीर्तन ही भवसागर से पार होने का एकमात्र साधन है, अतः अधिक से अधिक भक्तों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।कार्यक्रम के दौरान भक्तों को अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति हेतु भगवत नाम रूपी अमृत गंगा में स्नान करने का संदेश दिया जाएगा।
