राजस्थान:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार पर निशाना
इंडियालाइवटीवी(जयपुर) पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा सरकार तो क्या, सरकार नाम की चीज है ?
विपक्ष की भूमिका पर बोले गहलोत
बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा, करप्शन बेलगाम हो गया है।गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पॉपुलर योजनाओं जैसे फ्री दवाई, फ्री इलाज,सीटीस्कैन,एमआरआई और अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना को भाजपा सरकार ने कमजोर या बंद कर दिया, जिससे जनता में नाराज़गी है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा, थैले पर मेरी फोटो हटाकर मुख्यमंत्री की लगा दी होती तो भी गरीबों का भला होता। अब खाली थैले बांटे जा रहे हैं इससे सरकार की बेइज्जती हो रही है।गहलौत ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए वह सरकार की कमियां इसलिए गिनाते हैं ताकि जनता को अच्छा शासन मिले।
