राजस्थान बहुउददेशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन जयपुर के समस्त जिला अध्यक्ष साथियों की हुई मीटिंग
इंडियालाइवटीवी( जयपुर )। 4 अक्टूबर को हनुमान सिंह राजावत की अध्यक्षता में जयपुर तारक भवन में राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन जयपुर के समस्त जिला अध्यक्ष साथियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की अति महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर के विषय में गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श भी किया गया, यूनियन के समस्त जिला अध्यक्ष साथियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आदरणीय राजावत जी को यूनियन की ओर से समस्त प्रकार की कार्यवाही एवं संगठन हित में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।
जयपुर एम्पलाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने लिया भाग
मीटिंग में एम्पलाइज यूनियन जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष परम आदरणीय आमेरा जी का भव्य स्वागत किया गया, आदरणीय आमेरा जी ने अपनी यूनियन के सभी जिला अध्यक्ष साथियों द्वारा राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन जयपुर को खुला समर्थन देने का आश्वासन दिया गया,कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश संयोजक एवं प्रवक्ता श्री हेमन्त कुमार व्यास ने आदरणीय आमेरा जी से बैंकर्स यूनियन से समर्थन दिलवाने का आग्रह किया। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष परम आदरणीय राजावत जी ,प्रदेश वरिस्ट उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी विजेंद्रमुहि,संयोजक हेमन्त व्यास,महासचिव महिपाल सिंह,महामंत्री देवेंद्र जी सदावत,उपाध्यक्ष राम सिंह ,दुर्गा सिंह ,पवन जी , गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष बलदेवारम के साथ साथ यूनियन के सम्मानित 30 जिला अध्यक्ष साथियों ने अपनी उपस्थिति दे कर यूनियन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।।
