राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंचेगी आज मथुरा में,दीवारों पर नजर आएंगी कृष्ण लीलाएं
इंडियालाइवटीवी(मथुरा)।राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू आज सुबह 10 बजे राष्ट्रपति वृंदावन की पावन भूमि पर होंगी। उनके आगमन से पूर्व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है।वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पूर्व ही मथुरा-वृंदावन सजकर तैयार हो गया है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू नजर आएंगी कृष्ण भक्ति में
वृंदावन धाम में आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कान्हा की भक्ति में लीन रहेंगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर देहरी पूजन और चांदी के दीपक में गिर गाय के घी से दीपदान करने के बाद वह निधिवन के बाद सुदामा कुटी में भजनकुटी का लोकार्पण करने के बाद वह यहां अपनी मां के नाम कल्प वृक्ष के पौधे को रोंपेगी।राष्ट्रपति के आगमन पर सुदामा कुटी को पूरी तरह से चमका दिया है। हर ओर बस सुखद नजारा बिखर गया है। महंत सुतीक्ष्णदास महाराज ने बताया कि यहां आने के बाद राष्ट्रपति गोपूजन के साथ-साथ संतों के साथ आध्यात्म पर चर्चा भी करेंगी। आश्रम में मौजूद रहने वालों की संख्या भी निश्चित है। 50 संतों के अलावा अधिकारी वर्ग ही आश्रम में रहेगा। उन्होंने बताया कि वह खुद ही राष्ट्रपति को निमंत्रण देने के लिए गए थे। तब उन्होंने आश्रम पर आने के बाद आश्वासन दिया था।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए जुटा प्रशासन
यहां की एक-एक दीवारें श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर उनका स्वागत कर रही हैं। सड़क से लेकर बाजार तक अद्भुत नजारा बिखेरे हुए हैं। कई दिनों से तैयारियों में जुटा प्रशासन अब उनके स्वागत और सुरक्षा में जुटने को बेताब है। ब्रज के कलाकार भी उन्हें अपनी लोक कलाओं को दिखा हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करेंगे। मथुरा-वृंदावन में दो दर्जन स्थानों पर कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियां देते हुए सड़क के किनारे नजर आएंगे।
