पीएम नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर राजस्थान के बांदीकुई में मनाया गया सेवा पखवाड़ा,सैनी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर
इंडियालाइवटीवी (बांदीकुई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर रविवार को बांदीकुई ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया। सैनी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सुबह से ही युवाओं और महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, शिविर का माहौल और उत्साह बढ़ता गया। आखिरकार देर शाम तक कुल 116 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर विधायक भागचंद सैनी (टाकड़ा) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
विधायक भागचंद सैनी ने किया शुभारंभ, बांटे प्रेरणादायी विचार
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विधायक भागचंद सैनी ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा “रक्तदान महादान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना उनके जीवन दर्शन को सार्थक करता है। रक्त की एक-एक बूंद जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है।”उन्होंने युवाओं से इस अभियान को और व्यापक बनाने का आह्वान किया।संयोजकों की मेहनत रंग लाई शिविर में जिला संयोजक मनोज टोडवाल और सहसंयोजक अजीत भदोरिया, नरसिंह सैनी ने नेतृत्व संभाला। उन्होंने बताया कि इस शिविर की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। प्रत्येक मोहल्ले और गांव तक संदेश पहुंचाया गया। परिणामस्वरूप सैकड़ों लोग रक्तदान के लिए उमड़ पड़े।मनोज टोडवाल ने कहा “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि मोदी जी के जन्मदिवस जैसे अवसर पर बांदीकुई ने इतना बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया। युवाओं का उत्साह प्रेरणादायी है।”कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटताशिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, धर्म सिंह बैरवा, मुकेश मीना, सुरेश सैनी, मीडिया प्रभारी गौरीशंकर सैनी, पार्षद अशोक सैनी, इन्द्र शाहरा, जिला मंत्री ममता सैनी, उमेश सिलोटिया, प्रमोद व्यास, मक्खन गुर्जर, महावीर मॉल, चतर सिंह गुर्जर, प्रकाश शर्मा, मन्नालाल सैनी, कजोड़ मल सैनी, बाबूलाल काटा, विकास जैन, राजेंद्र आभानेरी, ताराचंद सैनी, कानाराम सैनी, सुरेंद्र कट्टा, अवधेश उपाध्याय, परविंदर शर्मा, ओमप्रकाश मुंशी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
युवाओं और महिलाओं का बढ़ा उत्साह
इस शिविर की सबसे खास बात रही युवाओं और महिलाओं की भागीदारी। कई युवा पहली बार रक्तदान करने पहुंचे और उन्होंने कहा कि वे आगे भी इस अभियान को जारी रखेंगे।
युवा रक्तदाता रवि सैनी ने कहा”पहली बार रक्तदान किया है। गर्व है कि यह अवसर मोदी जी के जन्मदिवस और सेवा पखवाड़े से जुड़ा है।वहीं, महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। स्थानीय महिला रक्तदाता ममता ने कहा “समाज सेवा में महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। आज हमें मौका मिला, तो हमने इसे सेवा का पर्व मानकर हिस्सा लिया।”वातावरण रहा सेवाभाव से सराबोर सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। पंजीकरण काउंटर पर कतारें नजर आईं। हॉस्पिटल स्टाफ और कार्यकर्ता रक्तदाताओं की हर संभव मदद कर रहे थे।जैसे-जैसे यूनिट्स का आंकड़ा बढ़ा, कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। रक्तदाताओं का स्वागत फूलमालाओं और तालियों से किया गया। उनके लिए चाय-नाश्ते की विशेष व्यवस्था भी की गई।
