यूएस ओपन में स्पेन ने मारी बाजी रैंकिंग नंबर दो कार्लोस अल्कारेज ने शानदार मुकाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर को 6-2 से हराया
इंडियालाइवटीवी (न्यूयोर्कसिटी)यूएस ओपन 2025 के फाइनल में आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी दर्शक बनकर पहुंचे। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और नंबर दो खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज के बीच कांटे की टक्कर हुई।
अल्कारेज ने करियर का छठा ग्रैंडस्लैम किया अपने नाम
यूएस ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और एटीपी रैंकिंग में नंबर दो कार्लोस अल्कारेज के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में अल्कारेज ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट में सिनर को 6-2 से हराया। सिनर को मात देने के साथ ही अल्कारेज ने करियर का छठा ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया। इस मुकाबले को जीतने के बाद अल्कारेज काफी भावुक भी दिखे। इस जीत के साथ ही अल्कारेज पुरुष एकल वर्ग में विश्व के नंबर एक टेनिक खिलाड़ी बन गए हैं।
अल्कारेज एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए
बता दें कि यह इस वर्ष का लगातार तीसरा अवसर रहा जब दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले यह दो खिलाड़ी किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हुए। यूएस ओपन 2025 के पुरुष एकल फाइनल जीतने के साथ ही अल्कारेज एटीपी रैंकिंग में सिनर को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए।
