देश के चुने गए नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितम्बर को ले सकते हैं शपथ,राष्ट्रपति भवन में होगा समारोह

इंडियालाइवटीवी(नई दिल्ली)। देश के निर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को पद की शपथ ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में 12 सितंबर को एक औपचारिक समारोह में शपथ ग्रहण संपन्न होगा।

पीएम मोदी ने दी सोशल मीडिया पर जीत की बधाई

सीपी राधाकृष्णन को चुनाव जीतने पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, सीपी राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई। उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिये पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे सांविधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।

सीपी राधाकृष्णन को मिले 452 वोट जबकि रेड्डी को 300 वोट मिले

संसद भवन में मंगलवार को हुए मतदान में राधाकृष्णन को 752 वैध मतों में से प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले थे, जबकि रेड्डी को प्रथम वरीयता के महज 300 वोट ही मिले थे। 14 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की। उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मतदाता होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *