प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुरऔर हिमाचल प्रदेश में चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
इंडियालाइवटीवी247(नई दिल्ली)।पंजाब के बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने और स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब तीन बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालातों पर चर्चा करेंगे पीएम
हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम शाम लगभग सवार चार बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालातों पर चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वे गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। पीएम के इस दौरे का मकसद इस कठिन समय में पंजाब के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है।
राजनैतिक पार्टियों ने की पंजाब के लिए राहत पैकेज की मांग
