दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा,उमस भरी गर्मी से राहत

इंडियालाइवटीवी247(नई दिल्ली)।मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश का संभावना बताई थी

मौसम के मिजाज मे दिखा खुशनुमा बदलाव इससे पहले सुबह से अच्छी धूप खिली थी। दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी।मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई थी। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *