ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की साउथ फिल्म ‘कुली’ एक साथ हुईं रिलीज अपने बजट कलेक्शन से अभी दूर

इंडियालाइवटीवी247(मुंबई)। फिल्म ‘कुली’ और ‘वाॅर 2’ मेगा बजट और स्टार पावर से सजी फिल्में थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह दोनों फिल्में 18 दिन बाद भी 300 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी।अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 18वें दिन रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 2.65 करोड़ रुपये कमाए हैं।

कुली में सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में आ रहे हैं नजर

फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 278.65 करोड़ रुपये है। जबकि यह फिल्म 350 करोड़ रुपये (मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) के बजट में बनी है। अभी तक यह फिल्म अपना बजट नहीं वसूल कर सकी है। कुली’ में जहां रजनीकांत जैसे साउथ सुपरस्टार लीड रोल में थे, वहीं नागार्जुन, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज जैसे कलाकार भी नजर आए। ये सभी एक्टर्स गैंगस्टर के रोल में नजर आए हैं। साथ ही एक्ट्रेस श्रुति हासन इस फिल्म दिखीं। फिल्म ‘कुली’ को लोकेशन कनगराज ने डायरेक्ट किया है। यह एक एक्शन से भरपूर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म थी।

‘वॉर 2’ अभी निर्धारित अपने बजट को वसूलने से दूर

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ के 18वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह 1.09 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) ही हुआ है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 234.14 करोड़ रुपये हो चुका है। 400 करोड़ रुपये के बजट में बनीं यह फिल्म भी अपने बजट को वसूलने से अभी काफी दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *