बांदीकुई में ट्रेनों के ठहराव की मांग: विधायक भागचंद टांकड़ा ने सौंपा ज्ञापन
इंडियालाइवटीवी(बांदीकुई) विधानसभा क्षेत्र के विधायक भागचंद टांकड़ा ने आज उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ कुमार को ज्ञापन सौंपकर बांदीकुई जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव सहित क्षेत्र की कई रेल-संबंधी मांगें रखीं।
विधायक टांकड़ा ने ऐतिहासिक महत्वपूर्ण जंक्शन की बताई महत्ता
विधायक टांकड़ा ने बताया कि ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जंक्शन होने के बावजूद कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है, जिससे क्षेत्रवासियों और दैनिक यात्रियों को कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए ठहराव की तत्काल स्वीकृति आवश्यक है।इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, डॉक्टर सोमेश, विजय, संतोष बढ़ाया, अजीत भदोरिया, प्रकाश शर्मा, मनोज टोडवाल, नरसी सैनी सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक टांकड़ा के प्रयासों को सराहा और कहा कि यह कदम क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ कुमार ने आश्वासन दिया कि सभी मांगे गंभीरता से देखी जाएँगी और जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विधायक के प्रयासों से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विधायक टांकड़ा ने कहा, “हम बांदीकुई के सर्वांगीण विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाते रहेंगे। ट्रेन ठहराव न केवल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और व्यापार को भी बढ़ावा देगा।”विधायक के प्रयासों से बांदीकुई के विकास को नई दिशा मिलेगी।ट्रेन ठहराव की स्वीकृति क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
