दौसा जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

इंडियालाइव टीवी(दौसा)।जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने सोमवार को यहां जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

जनसमस्याओं का निराकरण कर ग्रामीणों को राहत देने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा कर प्रगति और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा इन शिविरों के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। साथ ही, गांवों में जनसमस्याओं का निराकरण कर ग्रामीणों को राहत देना है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य सरकार की इसी भावना के अनुरूप कार्य करते हुए इस अभियान के दौरान आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ देने के निर्देश प्रदान किए।जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने एमपी-एमएलए लेड के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन कार्यों की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी हो गई है, उन्हें तुरंत चालू कराकर तीव्र गति से कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनके पूर्णता प्रमाण पत्रा (सीसी) शीघ्र भिजवाएं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की विभागवार प्रगति से अवगत कराया।

संबंधित अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, राजस्थान सम्पर्क, सीपी ग्राम एवं सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों को निश्चित समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए।बैठक में उप वन संरक्षक अजित उचोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा रामस्वरूप चौहान, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूशरण राव, दौसा उपखण्ड अधिकारी संजू मीणा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *