हरियाणा:पलवल में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा,प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट
इंडियालाइवटीवी247(पलवल)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर रौद्र रूप रूप धारण करने लगा है बढ़ता हुआ पानी आप खेतों में पहुंच चुका है प्रशासन की ओर से आम जनता को वहां से हटाने की की गई अपील और लोगों को वहां से हटाया भी जा रहा है।
पलवल जिला उपायुक्त हरीश वशिष्ठ ने दी जानकारी
पलवल जिला उपायुक्त हरीश वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया की यमुना का जलस्तर लगातार रौद्र रूप धारण कर रहा है वही लगातार जल की बढ़ोतरी होने के कारण गांव की फसल भी अब खराब होने लगी है यही पानी अब खेतों से होता हुआ घरों में भी जा सकता है जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और तमाम लोगों को वहां से हटा दिया गया है और हटाए हुए सभी लोगों के लिए आसपास के ऊंचे इलाकों में रहने और खाने-पीने की व्यवस्था का भी उचित प्रबंध किया गया है।
नदी किनारे रहने वाले लोगों को किया गया अलर्ट
ऐसे संकट के समय में स्थानीय लोग नदी किनारे बिल्कुल भी ना जाएं क्योंकि लगातार पहाड़ों पर बारिश चल रही है जिस कारण नदी में पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है नदी के किनारे रहने वाले लोगों को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है और एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट मोड पर डाल दिया है।
