संजय राउत ने की प्रेस कांफ्रेस चुनाव आयोग को बताया भाजपा का कार्यकर्ता,राहुल गांधी को बताया कुशल विपक्ष का नेता
इंडियालाइवटीवी मुंबई सांसद संजय राउत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।यह एक घटनात्मक और संवैधानिक पद है।राहुल गांधी में वह हिम्मत है जो हमारे प्रधानमंत्री में नहीं है।सैकड़ों पत्रकारों के सामने एक साथ अपनी भूमिका रखना यह हिम्मत राहुल गांधी में है।मोदी को 75 साल हो गए, पिछले 11 साल से वे प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने अब तक एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की।
राहुल गांधी के कुशल प्रेस वार्ताओं के बारे में बोले राउत
राहुल गांधी पर टीका करने वालों को समझना चाहिए कि राहुल गांधी लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी भूमिका रखते हैं।वे लगातार चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार, चुनाव आयोग में घोटाले, मतचोरी पर बोल रहे हैं और कल उनकी दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी।उन्होंने सबूत दिए कि किस तरह कांग्रेस जहाँ भाजपा के खिलाफ जीत सकती है वहाँ विशेष समाज के वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए। फर्जी फोन नंबर डालकर अलग-अलग राज्यों से लाखों नाम डिलीट किए गए।महाराष्ट्र के राजुरी विधानसभा क्षेत्र और कर्नाटक के अळंग क्षेत्र के उदाहरण उन्होंने दिए।असल में इन सबूतों पर भाजपा की बोलती बंद होनी चाहिए थी।
भाजपा को बताया भ्रष्टाचार आधारित पार्टी
लेकिन भाजपा एक भ्रष्टाचार-आधारित पार्टी है, उसका पूरा राजकारण घोटालों और चोरी पर टिका है।राहुल गांधी ने अभी “हाइड्रोजन बम” नहीं छोड़ा है।कल उन्होंने सहज प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन जिस दिन हाइड्रोजन बम छोड़ेंगे उस दिन वाराणसी सहित पूरे देश में भूचाल आएगा।चुनाव आयोग अब भाजपा का कार्यकर्ता है।मुंबई में जैसे उनके प्रवक्ता हैं,वैसे ही भाजपा ने चुनाव आयोग में प्रवक्ता बैठा दिए हैं।राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।चुनाव आयोग अभी भाजपा के प्रवक्ता की तरह काम कर रहा है।
