बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का चुनावी मंथन,24 सितम्बर को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

इंडियालाइवटीवी(पटना)।बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए पटना कांग्रेस समिति की बैठक होगी। 24 सितंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित होगी।

राहुल गांधी को वोटर अधिकार यात्रा में मिला राजद का साथ

इसमें सोनिया गांधी ,राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे। यह पहला अवसर है, जब बिहार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के लिए चुना गया है। इसका मकसद राज्य में संगठन को धार देना और आगामी चुनाव में दमखम दिखाना है।बिहार में कांग्रेस 1990 के दशक से सत्ता से बाहर है और लगातार अपने जनाधार की कमी से जूझ रही है। लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक ताकत के सहारे कभी-कभार सक्रिय रहने वाली पार्टी में अब राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा और जनसभाओं से कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। कांग्रेस चाहती है कि यह उत्साह विधानसभा चुनाव तक बरकरार रहे और मतदाताओं में उसके प्रति विश्वास फिर से जगे और वो अपनी खोई जमीन को वापस पा सके।

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का होगा जुटान

बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और विधायक दल नेता भी मौजूद रहेंगे। यह जुटान कांग्रेस के राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय नेताओं के लिए रणनीति तय करने का मंच बनेगा।साथ ही, कांग्रेस से जुड़े स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद दल नेता मदन मोहन झा ने तैयारियों का जायजा भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *