UP:मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव ने बैठक में की शिरकत अमेरिका द्वारा टैरिफ जारी से भारत के व्यापार पर पड़ेगा बड़ा असर पर की चर्चा
इंडियालाइवटीवी247(मैनपुरी)।उत्तरप्रदेश के जनपद मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव ने बैठक में शिरकत की अमेरिका द्वारा टैरिफ जारी से भारत के व्यापार पर पड़ेगा बड़ा असर पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ेगी पर चर्चा में लिया भाग।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक (दिशा) में समाजवादी पार्टी से मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने पहुंचकर शिरकत की जहां जिले के समस्त अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के 69 बिंदुओं पर चर्चा की गई !जिसमें ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का बड़ा उल्लेख किया गया तो वहीं बैठक में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई इसके बाद भी मीडिया से जहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बोट चोरी को लेकर सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा !
भाजपा सरकार पर सांसद डिंपल यादव ने साधा निशाना
भारत की कंपनियों द्वारा बनाई गई वस्तुओं 50% को लेकर उन्होंने कहा कि यदि यह तरफ लागू कर दिया गया तो भारत के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा !भारत में बेरोजगारी के साथ-साथ भुखमरी भी बढ़ जाएगी,उन्होंने बिहार में हो रहे चुनाव से पूर्व वोट चोरी को लेकर भाजपा पर निशान सादा !वहीं उन्होंने कहा की बिहार में चल रही बोट यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे !उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी संसद में विशेष मुद्दा उठाया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी के लोग भटकाने का काम करते हैं।
