भारतीय टीम नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जल्द ही दुबई रवाना होगी
इंडियालाइवटीवी247(नई दिल्ली)। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेटरों ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित सत्र पूर्व फिटनेस परीक्षण पास किया।
एशिया कप दुबई में होगा आयोजित
भारतीय टीम नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जल्द ही दुबई रवाना होगी।टेस्ट और टी20 प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद रोहित के पास तत्काल कोई कार्यभार नहीं है लेकिन नवंबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। उससे पहले वह 30 सितंबर, तीन और पांच अक्तूबर को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के लिए तीन वनडे मैच भी खेल सकते हैं।जायसवाल और वाशिंगटन दोनों महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए स्टैंडबाई सूची में हैं जबकि शार्दुल चार सितंबर से मध्य क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी करने के लिए शहर में ही रहेंगे।
एशिया कप टीम के अन्य सदस्यों का अलग से फिटनेस टेस्ट नहीं होगा
इसकी पुष्टि अभी बाकी है लेकिन रोहित के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण के लिए कुछ और दिन शहर में ही रहने की संभावना है।एशिया कप टीम के अन्य सदस्य जैसे अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रियान पराग अपनी क्षेत्रीय टीमों के लिए दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेल चुके हैं और अब उनके लिए अलग से फिटनेस टेस्ट नहीं होगा।
