भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप के मुकाबले में सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

इंडियालाइवटीवी( दुबई )।भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की पाकिस्तान को सात विकेट से हराकार एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

एशिया कप में कुलदीप यादव की गेंदबाजी का दिखा दम

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने इससे पहले ग्रुप ए के अपने पहले मैच में यूएई को शिकस्त दी थी। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का दम एशिया कप में भी दिख रहा है और वह शुरुआती दो मैचों में सात विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। कुलदीप ने पहले यूएई के खिलाफ मैच में चार विकेट लिए और अब पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट झटके। बीच के ओवरों में भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। कुलदीप यादव ने लगातार दो गेंदों पर हसन नवाज और मोहम्मद नवाज को आउट करके पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। कुलदीप को तीसरी सफलता साहिबजादा फरहान के रूप में मिली।

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच भी तनाव

मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच भी तनाव का असर दिखा। सूर्यकुमार ने जैसे ही भारत को जीत दिलाई वह पवेलियन की तरफ लौट आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही बाकी खिलाड़ियों ने भी किया। वहीं, मैच के बाद हुए पुरस्कार समारोह में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा नहीं आए। इससे पहले टॉस के दौरान भी दोनों टीमों के कप्तानों ने एक दूसरे हाथ नहीं मिलाया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *