बिहार वोटर अधिकार यात्रा: राहुल, तेजस्वी ,वोटर अधिकार यात्रा में आरा पहुंचेंगे,तैयारी को दिया गया अंतिम रूप

इंडियालाइवटीवी247(आरा)। 30 अगस्त को राहुल, तेजस्वी ,वोटर अधिकार यात्रा में आरा पहुंचेंगे,तैयारी का दिया गया अंतिम रूपवीर कुंवर सिंह स्टेडियम में 30 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा होगी। इसके कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मंच से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जर्मन हैंगर पंडाल बनाने की तैयारी
कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल बनाने की अंतिम रूप दी जा रही है । पंडाल के अंदर 20 हजार से ज्यादा कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता श्रीधर तिवारी ने बताया कि 30 अगस्त को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा को लेकर आरा आ रहे है। उनके साथ कई नेतागण मौजूद रहेंगे। मुकेश सहनी और दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहेंगे। हमारी कोशिश रहेगी जो भी विधि व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से हो। यहां तीन से चार टेंट लगेगा।अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि इसके साथ ही हम लोग और भी व्यवस्था करने जा रहे हैं। मैदान के अंदर भी मैदान के बाहर भी जो लोग दूर रहेंगे, उनके लिए एलईडी की व्यवस्था की जाएगी। ताकि वह अपने नेता को सुन सके। वही जिला प्रशासन ने ही वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम कराने के लिए विकल्प दिया। एक गेट होने की वजह से हमारे नेता भी उसी गेट से जाएंगे और हमारे लोग भी उसी गेट से जाएंगे, तो सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होने वाले वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों का जिला प्रशासन और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जायजा लिया है। एसडीएम, डीएसपी, नगर, नवादा इंस्पेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, मंच और पंडाल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभावना जताई जा रही है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी।इसे देखते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन की भी योजना  बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *