नेपाल में हुआ कैबिनेट का विस्तार 4 मंत्रियों को अंतरिम सरकार में किया गया शामिल,दिलाई गई शपथ

इंडियालाइवटीवी(काठमांडू)। नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कैबिनेट का विस्तार कर चार नए मंत्रियों को अंतरिम सरकार में शामिल किया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, जगदीश खरेल और मदन परियार को शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के पास कई अहम मंत्रालय

अब पीएम कार्की समेत कुल आठ मंत्री हैं।शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी महावीर पुन को सौंपी जाएगी। वह राष्ट्रिय आविष्कार केंद्र के अध्यक्ष हैं। संचार, सूचना तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए वरिष्ठ पत्रकार जगदीश खरेल का नाम आगे बढ़ाया गया है। वह इमेज मीडिया ग्रुप में समाचार प्रमुख रहे हैं। इसके अलावा, कृषि मंत्रालय का नेतृत्व मदन परियार करेंगे, जबकि उद्योग तथा भूमि सुधार मंत्रालय का कार्यभार पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा को सौंपा जाएगा। अब तक कैबिनेट में प्रधानमंत्री समेत कुल आठ मंत्री हो गए हैं। प्रधानमंत्री कार्की ने कई अहम मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने मंत्रियो को दिलाई शपथ

नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार में चार नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, जगदीश खरेल और मदन परियार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद अंतरिम सरकार की कैबिनेट में शामिल सदस्यों की संख्या बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *