ग्रेटर नोएडा:निक्की हत्याकांड में पति के बाद आरोपी सास भी हुई गिरफ्तार

इंडियालाइवटीवी247(ग्रेटर नोएडा)।ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी पति विपिन के बाद अब उसकी मां दयावती को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दया अपने घायल बेटे से मिलने जिम्स अस्पताल पहुंची थी, जहां से उसे हिरासत में लिया गया।

जिम्स अस्पताल से हुई सास की गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, कासना पुलिस ने रविवार को जिम्स अस्पताल के बाहर से दया को पकड़ा। आरोपी महिला घूंघट और बुर्का डालकर अपने घायल बेटे विपिन से मिलने आई थी। इसी दौरान पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में उसकी पहचान की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आरोपी और उसके परिजनों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी के बाद अब उसकी मां की गिरफ्तारी यह संकेत है कि पुलिस केस को मजबूती से कोर्ट तक ले जाएगी। आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

दहेज हत्या का गंभीर आरोप 

बता दें कि इससे पहले रविवार को सिरसा चौराहे के पास पुलिस और विपिन के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।विपिन पर अपनी पत्नी निक्की की हत्या का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दहेज की मांग और घरेलू विवाद को लेकर निक्की पर लगातार दबाव डालता था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *