एशिया हॉकी चैम्पियनशिप मैच में भारत ने चीन को किया परास्त,भारत 4-3 से जीता मैच
इंडियालाइवटीवी247(राजगीर)।भारत में चल रहे एशिया हॉकी चैम्पियनशिप में चीन और भारत का मुकाबला देखने को मिला।इस मैच में काफी रोमांचक मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की।मैच को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक रहे मौजूद।राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक एशिया हॉकी चैम्पियनशिप खेली जाएगी।
भारतीय कप्तान की तरफ से तीन गोल किए गए
मैच का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। मंत्री विजय चौधरी नालंदा संसद की मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद भारत और चीन का मैच शुरू हुआ। इस दौरान पूरा हॉकी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश दिखाई दिए और ग्राउंड के चारो ओर चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।खेल शुरू होने के बाद दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला और भारतीय टीम का लगातार हौसला बढ़ाते दिखे। भारत और चीन का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। भारत की ओर से 4 गोल किया गया भारतीय कप्तान के तरफ से कुल तीन गोल किया गया।जबकि चीन ने 3 गोल किए। जिससे भारत 1 गोल से जीत हासिल किया।
