एशिया कप से पहले ड्रीम 11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सर से हटने का लिया फैसला

इंंडियालाइवटीवी247(नई दिल्ली)।एशिया कप नौ सितंबर से यूएई में शुरू होगा। एशिया कप से पहले ड्रीम 11 ने बडा बदलाव किया है। ड्रीम 11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया है।ऑनलाइन गेमिंग कानून में मनी गेम प्रतिबंधित हैं।

संसद ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल 2025 पास किया

ड्रीम 11 ने 2023 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ 358 करोड़ रुपये में तीन साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट किया था, जो 2026 तक था।मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रीम11 अपने स्पांसर डील को जारी रखने के लिए तैयार नहीं है।  संसद ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल 2025 पास किया है, जो फैंटेसी स्पोर्ट्स, पोकर और रमी सहित रियल मनी ऑनलाइन गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाता है। केवल ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग की परमीशन मिली है।नए कानून में फैंटेसी स्पोर्ट्स,पोकर और रमी सहित सभी रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लंघन करने पर तीन साल तक की जेल या 1 करोड़ रुपए का जुर्माना हो सकता है।

ड्रीम11 की जगह किसी दूसरे स्पांसर को मिल सकती है जगह

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि बोर्ड कानून का पूरी तरह से पालन करेगा।सैकिया ने कहा कि अगर इसकी अनुमति नहीं है, तो हम कुछ नहीं करेंगे।बीसीसीआई केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई देश की हर पॉलिसी का पालन करेगा।खास बात तो ये है कि अगर 9 सितंबर को यूएई में शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले ड्रीम11 की जगह किसी दूसरे स्पांसर को जगह नहीं मिलती है तो भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में बिना किसी टाइटल स्पांसर मैदान में उतर सकती है।28 करोड़ से ज्यादा यूजर्स और भारतीय क्रिकेट से गहरे जुड़ाव के साथ, यह प्रतिबंध ड्रीम स्पोर्ट्स के प्रमुख प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा झटका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *