उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिवसेना के सांसद सोमवार को दिल्ली में करेंगे बैठक,बनाएंगे आगामी रणनीति

इंडियालाइवटीवी247(मुंबई)।उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिवसेना के सांसद सोमवार को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। यह बैठक संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे की अगुवाई में होगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन को समर्थन दे चुके हैं।

एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया

यह चुनाव उस वक्त जरूरी हो गया जब जुलाई में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी (सेवानिवृत्त) को उम्मीदवार बनाया है।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी पार्टी एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को समर्थन देगी। माना जा रहा है कि सोमवार की बैठक में इस समर्थन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी।
डॉ. श्रीकांत शिंदे को सभी सांसदो को एकजुट करने की दी गई जिम्मेदारी
डॉ. श्रीकांत शिंदे को यह जिम्मेदारी दी गई है कि सभी सांसदों की एकजुटता दिखे और राधाकृष्णन के पक्ष में अधिकतम वोट सुनिश्चित हो। उन्होंने सांसदों को मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्देश और सावधानियां दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *