अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भी बातचीत के रास्ते खुले
इंडियालाइवटीवी247(नई दिल्ली)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर पचास फीसदी टैरिफ लागू हो गया है।भारतीय उत्पादों के आयात पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ यानी आयात टैरिफ को दोगुना कर दिया है।
रुस से कच्चा तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत जुर्माना शामिल
इसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने पर 25% अतिरिक्त जुर्माना भी शामिल है। इस फैसले को भारत ने अनुचित बताया है।सूत्रों के मुताबिक, भारत का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का यह फैसला अनुचित हैय़। हालांकि भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह बातचीत और समझौते के लिए दरवाजा खुला रखना चाहता है।
भारत और अमेरिका के बीच बातचीत का रास्ता खुला
भारत और अमेरिका के बीच बातचीत का रास्ता खुला है और दोनों देशों के दीर्घकालिक संबंधों को देखते हुए यह समस्या समय के साथ सुलझ जाएगी। भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ बुधवार से लागू हो जाने के साथ इससे अरबों डॉलर का भारतीय निर्यात खतरे में आ जाने के बीच यह बात कही गई है।सूत्रों ने कहा, ‘निर्यातकों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय निर्यात की विविधता इस बढ़े हुए टैरिफ के प्रभाव को कम कर सकती है।
